The power of thought

The power of thought

Sunday, February 5, 2012

असली खतरा !!

वह  एक कार-मैकेनिक था । उसके बाप की मौत कार-दुर्घटना से हुई । उसकी बीवी और छोटे बच्चों को कार ने धक्का मार दिया ,उनकी वहीँ मौत हो गयी । उसकी माँ और सास-ससुर कार पलटने से मर गए ।
           काम करते करते उसकी नजर बाहर गली में  चल रहे बिच्छु  पर पड़ी । कहीं रात में उसके काटने से उसकी मौत न हो जाये ,इस डर से उसने तुरंत उसे कुचल कर मार दिया ।
          उसके बाद वो वापस कारों के बीच लौट आया ।