The power of thought

The power of thought

Monday, January 2, 2012

अच्छा राजा !!!

लक्ष्मण ने बीस साल बाद फिर लंका लौट कर वहां का दौरा  किया |
  "आप का पुराना राजा नीच और कपटी  था ....नया राजा धर्मात्मा  हैं   "
एक लंका वासी "पर रावण ने हमें सोने का महल दिया था .....अभी हम कुटिया में हैं "



Sunday, December 25, 2011

किसको सजा ???

"पापा,मुझे उस कंपनी का जूता चाहिए " मुन्ना ने कहा |
मैं "क्यूँ रे?....अभी नहीं अगले महीने ही दूंगा | अभी पैसे नहीं |"
शाम रिक्शा खींच कर आने के बाद देखा मुन्ना की माँ उसकी सेवा कर रही है |

"जूते न होने से आज मुन्ना को बहुत मार पड़ी "रोते हुए बीवी ने कहा |
मैं जमीन पर बैठ गया | मुन्ना के जख्म मेरी पीठ पर बन चुके थे|


Monday, November 7, 2011

ऑटो वाला 


दिल्ली की चिलचिलाती धुप में 
सवारी की तलाश में 
यहाँ से वहाँ भटकता हुआ,
परेशान दिखता है,वो ऑटो वाला |

घरवालों का पेट पालने को 
पांच रुपये की झिक झिक करता है ,
सवारी की गाली सुनकर भी 
मंजिल तक पहुंचाता है, वो ऑटो वाला |

संत भाव से निर्लिप्त रह 
कनाट-प्लेस की चकाचौंध और
मुनिरका की तंग गलियों से
विरक्त रह ,सवारी तलाशता है,वो ऑटो वाला |

उम्र की ढलान पर 
जब होती है चाह आराम की
पालने को घर का पेट 
रह भूखे भटकता है, वो ऑटो वाला |

अब दिल्ली की इस कंपकपाती ठंड में 
चार पैसे कमाने की जुगत में,
यहाँ से वहाँ भटकता हुआ 
सवारी की तलाश में 
है परेशान बैठा हुआ वो ऑटो वाला ||